रविवार का दिन है प्यारा , आज हमारी छुट्टी है। नहीं यूनिफार्म से दोस्ती , स्कूल – बैग से कुट्टी है। मारेंगे मित्रों संग मस्ती , मन – पसंद का खाएंगे। झूम – झूम कर नाचेंगे हम , गीत खुशी के गाएंगे। *****